फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   case filed on three for silently shifting HT line

चेारी से एचटी लाइन की शिफ्टिंग में तीन पर केस

Fri, 26 Aug 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
case filed on three for silently shifting HT line
गौरीगंज (अमेठी)। पावर कारपोरेशन में तैनात दो संविदा कर्मियों ने हाईटेंशन लाइन की चुपके से शिफ्टिंग कर दी। मामला सामने आने के बाद अवर अभियंता ने दोनों संविदा कर्मियों व भवन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अमेठी थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बेनीपुर विद्युत उपकेंद्र से बारामासी फीडर का संचालन होता है। इस उपकेंद्र की एक हाईटेंशन लाइन उसरहिया मजरे जंगलराम नगर निवासी जगदीश प्रसाद यादव की गांव में मौजूद जमीन के ऊपर से गुजरती है। वह अपनी जमीन पर भवन का निर्माण करा रहे हैं। भवन का निर्माण करा रहे जगदीश प्रसाद ने दूसरे बिजली घरों में तैनात संविदा लाइनमैन से साठगांठ कर लाइन को विस्थापित करने की रणनीति बनाई। 19 अगस्त को पूरे स्वयंबर जंगल रामनगर निवासी राकेश कुमार मूल तैनाती खेरौना व अमृती जंगलराम नगर निवासी जयसिंह मूल तैनाती रामघाट ने विभागीय उच्चाधिकारियों की मिली भगत से हाईटेंशन लाइन को विस्थापित किया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी बेनीपुर उपकेंद्र के जेई शिवकुमार यादव को हुई। तो उन्होंने लाइन विस्थापित करने के मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जेई ने दूसरे बिजली घरों में तैनात दोनों संविदा लाइन मैन व भवन निर्माण कराने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। तहरीर में कहा है कि बिना विभागीय अनुमति के हाईटेंशन लाइन को विस्थापित किया गया है। इससे राजस्व की हानि हुई है। लाइन विस्थापन में पीसीसी पोल, आर्य इंसुलेटर व तार आदि अवैध विद्युत सामग्री का प्रयोग कर हाई टेंशन लाइन से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कैसे मिल गया शटडाउन
एचटी लाइन शिफ्टिंग के आरोपित संविदा कर्मी दूसरे पावर हाउस में तैनात हैं। ऐसे में उन्हें एचटी लाइन पर कैसे शट डाउन मिल गया यह बड़ा सवाल है। बात कुछ भी हो लेकिन उच्चाधिकारियों की मिली भगत के बगैर दो पोल उखाड़कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना संभव नहीं है।

नहीं हो रही विभागीय जांच
विद्युत वितरण खंड द्वितीय अमेठी के अधिशाषी अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग करने वाले लोगों पर केस दर्ज कराया गया है लेकिन इसकी कोई विभागीय जांच नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed