फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   case filed on five including village head on anti national activities

निर्वाचित प्रधान समेत पांच पर देशद्रोह का केस दर्ज

Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
case filed on five including village head  on anti national activities
गौरीगंज (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र एक ग्राम प्रधान ने जीत के बाद समर्थकों के साथ निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान के संबंध में बजाए गए गाने का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने निर्वाचित ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भादर ब्लॉक के मंगरा गांव निवासी इमरान खान प्रधान पद पर विजयी हुए हैं। जीतने के बाद प्रधान ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। विजय जुलूस में पाकिस्तान के नाम वाले एक गाने के साथ कई देशविरोधी शब्दों के प्रयोग का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी के निर्देश पर रामगंज थाने की पुलिस ने वायरल वीडियों की जांच की तो वह मंगरा ग्राम प्रधान के विजय जुलूस का मामला पाया गया।
इसके बाद कार्यवाहक प्रभारी चंद्रहाश शुक्ल ने निर्वाचित प्रधान इमरान खां, जाकिर अहमद, मशूद, मकसूद, इशिताक व 50 अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। प्रभारी एसओ ने बताया कि वीडियो में बज रहे गाने के साथ अन्य पहलुओं की जांच व विजय जुलूस में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। नामजद के साथ अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

डीएम ने एसडीएम अमेठी को सौंपी जांच
देश विरोधी गाना बजाकर विजय जुलूस निकालने का वायरल वीडियो देखने के बाद डीएम अरुण कुमार भी हरकत में आ गए। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम अमेठी महात्मा सिंह को सौंपी है। जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed