{"_id":"605775a38ebc3ec752290e44","slug":"case-filed-on-eight-in-bjp-leader-s-nephew-case-amethi-news-lko5706940155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। क्षेत्र में भाजपा नेता के भतीजे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हमलावरों को पकड़ नहीं सकी है।
क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के रहने वाले भाजपा के सेक्टर संयोजक विद्यासागर ओझा की मां व भतीजे पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने गांव के ही विजयपाल यादव, शेर बहादुर यादव, अंकित यादव और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह केस भाजपा नेता की मां शांति देवी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। विद्यासागर की मां शांति देवी और उनके भतीजे कृष्णदेव पर शुक्रवार रात खेत की रखवाली करने के दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।