फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case filed against MLA and four, also against 100 unknown

विधायक समेत चार नामजद, 100 अज्ञात पर केस

Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against MLA and four, also against 100 unknown
01 : गौरीगंज : कादूनाला-थौरी मार्ग पर श्रमदान कर सड़क को गड्ढा मुक्त करते विधायक। (फाइल फोटो) - संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मुसाफिरखाना-थौरी मार्ग पर बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर श्रमदान करने के मामले में गौरीगंज विधायक समेत चार नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर सभी पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो सड़कों की मरम्मत को लेकर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह वर्ष 2018 से संघर्षरत थे। मरम्मत नहीं कराए जाने पर विधायक ने 31 अक्तूबर को पद से त्यागपत्र देते हुए धरना दिया फिर आमरण अनशन किया। हालांकि सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने पर उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

11 नवंबर को विधायक बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जेसीबी मशीन, गिट्टी आदि लेकर मुसाफिरखाना-थौरी मार्ग पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने करीब सात किमी. की सड़क की मरम्मत कर डाली। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई जहां से देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुसाफिरखाना पुलिस ने थाने में तैनात उपनिरीक्षक संकठा प्रसाद मौर्य की तहरीर पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, वार्ड संख्या एक के जिला पंचायत सदस्य धर्मेश धोबी, मुसाफिरखाना ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह व कुंडा नेवादा किशुनगढ़ के ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव समेत 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 332, 353, 431, 153, 157 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2/3 के तहत केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक ममता रावत को विवेचक नियुक्त किया गया है।

जनसेवा में जेल जाने को तैयार हूं : विधायक
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का नहीं बल्कि उसे सुदृढ़ व संरक्षित करने का काम किया है। इस सड़क पर उपजे गड्ढों में गिरकर अपने हाथ-पैर तोड़वाने व जान गंवाने वालों को बचाने का काम किया है। श्रमदान करके अंधे बहरे शासन-प्रशासन को जगाने का काम किया है। यदि जनसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रशासन उन्हें जेल भेजना चाहता है तो वे सहर्ष इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed