फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case filed against construction company for illegal mining

Amethi News: अवैध खनन के आरोप में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर केस दर्ज

Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against construction company for illegal mining
अमेठी। चार गांवों में तालाबों पर अवैध खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध जताते हुए तालाब में पानी भरवा दिया था। इसके बावजूद खनन जारी था। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर अवैध खनन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया तो खनन निरीक्षक ने सोमवार देर शाम तहरीर देकर ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन





शहर के समीप रायपुर फुलवारी, बरियापुर, चचकापुर, व लोनियापुर गांव में तालाब की भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया था। ग्रामीणों ने बारिश होने पर तालाब के किनारे खड़े पेड़ों के गिरने की संभावना जताते हुए प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की थी तथा अवैध खनन को रोकने के लिए पंपसेट लगाकर पानी भरवा दिया था। जिलाधिकारी से तालाब की भूमि पर अवैध खनन की शिकायत का दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन



जांच में संस्था की ओर से अवैध खनन कराने की बात सामने आई है। जिलाधिकारी निशा अनंत के निर्देश पर खनन निरीक्षक दुष्यंत कुमार ने तहरीर दी। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर खनन निरीक्षक ने अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। अमेठी थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी पर अवैध खनन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed