फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   case come to light 120-year old Shiva temple in Amethi has been taken over by people of particular community

UP: संभल के बाद यहां शिव मंदिर पर विशेष समुदाय का कब्जा, 20 सालों से नहीं करने दे रहे पूजा-पाठ; पढ़ें मामला

Mon, 23 Dec 2024 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 07:07 PM IST
सार

कांग्रेस के गढ़ में शिव मंदिर पर विशेष समुदाय के कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कहा कि 20 सालों से पूजा-पाठ नहीं करने दे रहे हैं। पुजारी को भी गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
case come to light 120-year old Shiva temple in Amethi has been taken over by people of particular community
अमेठी में शिव मंदिर पर विशेष समुदाय का कब्जा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूपी के अमेठी में 120 साल पुराने शिव मंदिर पर विशेष समुदाय के लोगों के कब्जे की बात सामने आई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के लोगों ने एसडीएम से मिलकर कब्जा खाली कराने की मांग की है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव का है। यहां 120 साल पुराने पंच शिखर शिव मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने मंदिर पर कब्जा कर रखा है। पिछले 20 वर्षों से पूजा-पाठ पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

 

धार्मिक स्वतंत्रता के लिए कर रहे संघर्ष

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की स्थापना करीब 120 वर्ष पूर्व गांव के एक दलित परिवार ने करवाई थी। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। हालांकि, पिछले दो दशकों से विशेष समुदाय द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे गांव के लोग नाराज हैं। लंबे समय से अपनी धार्मिक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
 

प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार

ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर के पुजारी को भी प्रताड़ित कर गांव से पलायन करने पर मजबूर कर दिया गया। पूजा-पाठ बंद होने और धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध के चलते गांव के लोगों में रोष है। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीति तिवारी से मिला। मंदिर को मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई।
 
विज्ञापन

तहसीलदार को सौंपी गई जांच

एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि ज्ञापन के जरिए मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार को मामले की जांच सौपी गई है। जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed