फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against nine for controversial slogans in procession

जुलूस में विवादित नारेबाजी पर नौ के खिलाफ केस

Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case against nine for controversial slogans in procession
47 : गौरीगंज : जायस कस्बे में जुलूस के दौरान नारेबाजी करते समुदाय विशेष के लोग। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जायस कस्बे में रविवार देर शाम बारावफात जुलूस में शामिल लोग विवादित नारा लगाने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो देखते ही कस्बे में फोर्स तैनात कर नौ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही देर रात डीआईजी अयोध्या भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जायस थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की ओर से रविवार को बारावफात का जुलूस निकाला गया था। पुलिस की मौजूदगी के साथ पूरा जुलूस कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। इसी दौरान कस्बे में एक अंजुमन में शामिल युवा रुक कर विवादित नारेबाजी करने लगे। इस दौरान हिंदु समुदाय के किसी व्यक्ति ने पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र होने लगे। इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी. समेत कई अफसर जायस पहुंच गए और पूरे कस्बे में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई। दूसरे समुदाय के लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए उन्हें वापस भेज दिया। एसपी के निर्देश पर जायस पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर नौ नामजद तथा कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी की सूचना पर रात में ही डीआईजी अयोध्या अमरेंद्र सिंह भी जायस पहुंच गए। उन्होंने अफसरों से पूरी जानकारी लेते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने रात में ही सात लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शामिल अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। बताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed