फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against 20 including drug inspector and clerk

Amethi News: औषधि निरीक्षक व लिपिक सहित 20 के खिलाफ केस

Fri, 07 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case against 20 including drug inspector and clerk
प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन साैंपते दवा व्यापारी
अमेठी। तीसरे दिन शुक्रवार को भी जिले में दवा की दुकानें बंद रही। दवा विक्रेताओं की तहरीर पर पुलिस ने औषधि निरीक्षक व लिपिक सहित 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के ककवा रोड स्थित अग्रहरि मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान औषधि निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र व व्यापारियों के बीच विवाद हुआ था। औषधि निरीक्षक ने व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर रखी थी। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर पैसा मांगने का आरोप औषधि विभाग के कर्मियों पर लगाया गया था। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने को कहा था।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसमें कहा गया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कार्यरत निरीक्षक व लिपिक व्यापारियों से निलंबन व बहाली के नाम पर कभी बीस तो कभी 50 हजार रुपये लेते हैं। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने औषधि निरीक्षक कमलेश मिश्र, लिपिक संजय मौर्या व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसकी पुष्टि एसपी डॉ. इलामारन जी ने की है। वहीं, औषधि निरीक्षक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मरीजों को हुई परेशानी
शुक्रवार को तीसरे दिन भी दवा दुकानें बंद रहने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भटकना पड़ा। तहसील मुख्यालय स्थित शहर की सभी दवा की दुकानें बंद रही। मुंशीगंज बाजार, गोसाईगंज, बारामासी, महाराजपुर, ककवा, विषेशरगंज, बड़गांव, संग्रामपुर समेत अन्य बाजारों में स्थित मेडिकल स्टोर की दुकानें बंद रहीं।




50 लाख रुपये का व्यापार प्रभावित
दवा व्यापारियों की दुकानें बंद होने से करीब 2 दिन में 50 लाख से अधिक प्रभावित हुआ है। एक ओर जहां कारोबार प्रभावित रहा, वहीं करीब 20 हजार से अधिक मरीजों व तीमारदारों को दवा के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed