{"_id":"5f9460658ebc3e5be450a3c9","slug":"cardholders-will-get-free-ration-up-to-30-amethi-news-lko546949460","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारक 30 अक्टूबर तक पाएंगे निशुल्क खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारक 30 अक्टूबर तक पाएंगे निशुल्क खाद्यान्न
विज्ञापन
अमेठी। जिले के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को इस माह के अंत तक निशुल्क खाद्यान्न वितरित हो जाएगा। साथ ही अंत्योदय श्रेणी के कार्डधारकों को अक्टूबर के साथ नवंबर व दिसंबर की चीनी भी मिलेगी। कोटे की दुकान पर सभी सामग्री का वितरण प्रधानमंत्री गरीब कज्याण अन्न योजना के तहत किया जाएगा।
कोविड-19 प्रारंभ होने से कुछ ही दिन बाद केंद्र की मोदी सरकार ने राशन कार्डधारकों को निशुल्क राशन वितरण शुरू कराया था। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि केंद्र की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम गेहूं व चावल (एक यूनिट पर तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल) तथा एक कार्ड पर एक किलोग्राम चना निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा अंत्योदय श्रेणी के सभी कार्डधारकों को अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के लिए अनुमन्य तीन किलोग्राम प्रति कार्ड चीनी एक साथ 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से माह अक्टूूूूबर में ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर दुकानवार नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी अपनी मौजूदगी में निशुल्क राशन एवं समस्त अंत्योदय कार्ड पर चीनी का वितरण कराएंगे।
वितरण के समय अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन भी कराया जाएगा। वितरण के दौरान जिन कार्डधारकों का अगूंठा या अंगुली ईपास मशीन में मैच नही हो पाती उन्हें प्रॉक्सी तिथि 30 अक्टूबर को वैध मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।