फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Car snatched from accountant returning from duty

Amethi News: ड्यूटी से वापस जा रहे लेखपाल से छीनी कार

Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car snatched from accountant returning from duty
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास शनिवार की शाम चार बजे तहसील से डयूटी कर वापस जा रहे लेखपाल की कार कुछ लोगों ने छीन ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना तहसील में गौरीगंज निवासी कुलदीप सिंह लेखपाल के पद पर तैनात हैं। कुलदीप सिंह को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली है। शनिवार शाम लगभग चार बजे कुलदीप सिंह तहसील से निकलकर अपनी कार से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में जैसे मुसाफिरखाना- गौरीगंज मार्ग पर ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने कार को रोक लिया। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उन्हें कार से बाहर कर दिया। आरोप है कि उन्हें धमकाते हुए कार छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने एक व्यक्ति को नामजद व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलदीप और आरोपी के बीच रुपये के लेनदेन का कुछ विवाद जानकारी में आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कार छीन कर फरार हुए लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed