फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Car crushed the youths standing on the roadside, two died

Amethi News: सड़क किनारे खड़े युवकों को कार ने रौंदा, दो की मौत

Tue, 02 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Car crushed the youths standing on the roadside, two died
गौरीगंज (अमेठी)। बाइक से उतरकर सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को मंगलवार को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजापुर कमेला थाना सुबेहा जिला बाराबंकी से एक बरात मंगलवार को जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव जा रही थी। राजापुर कमेला निवासी नरायन (30) अपने रिश्तेदार श्यामू (28) निवासी सौना थाना कमरौली जिला अमेठी और रामबरन निवासी किठवारा थाना हरचंदपुर जिला रायबरेली के साथ बाइक से बरात में शामिल होने के लिए रेसी गांव जा रहा था।
विज्ञापन

तीनों जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग पर पालपुर के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे रुक गए। बाइक चलाने वाले ने अपना हेलमेट उतारकर वाहन में लटका दिया। तीनों खड़े ही हुए थे कि अचानक वहां पहुंची एक अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने नरायन और श्यामू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबरन की हालत गंभीर देखकर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे एसएचओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतकों के घर वालों को दे दी गई है। कार व उसके चालक की तलाश की जा रही है। राजापुर कमेला थाना सुबेहा जिला बाराबंकी से एक बरात मंगलवार को जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव जा रही थी। राजापुर कमेला निवासी नरायन (30) अपने रिश्तेदार श्यामू (28) निवासी सौना थाना कमरौली जिला अमेठी और रामबरन निवासी किठवारा थाना हरचंदपुर जिला रायबरेली के साथ बाइक से बरात में शामिल होने के लिए रेसी गांव जा रहा था।


तीनों जगदीशपुर गौरीगंज मार्ग पर पालपुर के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे रुक गए। बाइक चलाने वाले ने अपना हेलमेट उतारकर बाइक में लटका दिया। तीनों खड़े ही हुए थे कि अचानक वहां पहुंची एक अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया।


अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने नरायन और श्यामू को मृत घोषित कर दिया। रामबरन की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे एसएचओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतकों के घर वालों को दे दी गई है। कार व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed