{"_id":"67a50c35c12a0953fd0def3e","slug":"car-collides-with-gas-tanker-parked-on-highway-one-devotee-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-134381-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर खड़े गैस टैंकर से टकराई कार, एक श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर खड़े गैस टैंकर से टकराई कार, एक श्रद्धालु की मौत
Fri, 07 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। हाईवे किनारे खड़े वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी महाकुंभ स्नान कर अयोध्या धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक कार हाईवे किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए।
हैदराबाद के तेलंगाना जिले के मेरचल निवासी लांस्या (10), कन्याया (8), अमलू (12) , संध्या (32), सुमनलता (30), तिकपती (35), रवींद्र कुमार (32) कार से दर्शन के लिए निकले थे। बुधवार को सभी प्रयागराज के बाद अयोध्या धाम कार से जा रहे थे। रास्ते में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित पीपरपुर स्टेशन मोड़ के पास बुधवार रात खड़े गैस के टैंकर से कार टकरा गई। हादसे में सभी घायल हो गए।
चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकाल सीएचसी भादर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सुल्तानपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान रवींद्र की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने रवींद्र के मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया की अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। गैस टैंकर व क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।