फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   car collided with gas tanker parked on highway in Amethi one devotee died six injured including three children

Amethi News: हाईवे पर खड़े गैस टैंकर से टकराई कार, एक श्रद्धालु की मौत... तीन बच्चों सहित छह अन्य घायल

Thu, 06 Feb 2025 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 09:31 PM IST
सार

अमेठी में हाईवे पर खड़े गैस टैंकर से कार टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
car collided with gas tanker parked on highway in Amethi one devotee died six injured including three children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमेठी में हाईवे किनारे खड़े वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी महाकुंभ स्नान कर अयोध्या धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक कार हाईवे किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


हैदराबाद के तेलंगाना जिले के मेरचल निवासी लांस्या (10), कन्याया (8), अमलू (12) , संध्या (32), सुमनलता (30), तिकपती (35), रवींद्र कुमार (32) कार से दर्शन के लिए निकले थे। बुधवार को सभी प्रयागराज के बाद अयोध्या धाम कार से जा रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित पीपरपुर स्टेशन मोड़ के पास बुधवार रात खड़े गैस के टैंकर से कार टकरा गई। हादसे में सभी घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकाल सीएचसी भादर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सुल्तानपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान रवींद्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने रवींद्र के मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया की अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। गैस टैंकर व क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed