फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Calling all tehsildars for negligence

लापरवाही पर सभी तहसीलदारों से जवाब-तलब

Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Calling all tehsildars for negligence
अमेठी। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना सभी तहसीलदारों को भारी पड़ा। एडीएम ने पोर्टल पर समीक्षा की तो शिकायत लंबित देख उनका पारा चढ़ गया। नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल शिकायतें निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शासन की ओर से दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल का संचालन किया जाता है। शासन की ओर से जुलाई माह से निस्तारण की रैंकिंग करने का निर्देश मिलने के बाद जिले को प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश में जुटीं एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बुधवार को आनलाइन पोर्टल पर निस्तारण की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान तहसीलदार गौरीगंज के स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 30 तो आनलाइन की 94 शिकायतें, मुसाफिरखाना तहसीलदार के स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 19 व आनलाइन 94 शिकायतें लंबित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तहसीलदार अमेठी के स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 13 तो ऑनलाइन की 168 और तहसीलदार तिलोई के स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 17 और ऑनलाइन की 56 शिकायतें लंबित मिली। शिकायतें लंबित देख नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल लंबित शिकायतें निस्तारित कर जवाब मांगा है। एडीएम ने शिकायतें निस्तारित नहीं करने तथा भविष्य में पोर्टल पर शिकायतें लंबित मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed