फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Buses will run on 10 new routes on Rakshabandhan

Amethi News: रक्षाबंधन पर 10 नए रूटों पर चलेंगी बसें

Mon, 21 Jul 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Buses will run on 10 new routes on Rakshabandhan
अमेठी। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों के पास पहुंचने में किसी तरह की कठिनाई न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने विशेष संचालन योजना तैयार की है। अमेठी से 10 नए ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बसें दौड़ेंगी। यह पहल विशेषकर उन यात्रियों के लिए की गई है जो त्योहार पर गांवों से शहर और शहरों से गांव की ओर सफर करते हैं।
विज्ञापन



डिपो प्रशासन के अनुसार नौ अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसी दिन से अमेठी डिपो की बसें नए रूटों पर चलाई जाएंगी, जो प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर गुजरेंगी। पर्व के अगले दिन यानी 10 अगस्त से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि वापसी करने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो। रक्षाबंधन पर कई भाई-बहन एक-दूसरे से मिलने गांव और शहर आते हैं। पर्व समाप्त होने के बाद लौटने वालों को भीड़ और टिकट की समस्या न हो, इसलिए 10 अगस्त से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आगरा जैसे शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या में समयानुसार बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन



एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि लंबी दूरी की नियमित सेवाओं को सीमित कर गांवों की ओर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या के अनुसार तत्काल फेरा बढ़ाकर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। जिन स्थानों पर अधिक भीड़ एकत्रित होगी, वहां तत्काल बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस रूटों पर बसें चलाने की तैयारी
रक्षाबंधन पर अमेठी से विशेषरगंज, बड़गांव, किठावर, सगरा होते हुए प्रतापगढ़ ठेंगहा, अम्मपुर, छाछा होते हुए कोहड़ौर, कोरारी, धनापुर, हनुमानगढ़ी, ककवा, अठेहा, शाहबरी, दीवानगंज, सांगीपुर बाजार अमेठी से जायस, जामो, शुकुल बाजार, वल्लीपुर, सुल्तानपुर इन सभी रूटों के लिए संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article