{"_id":"5eb2de578ebc3e90b12df7cf","slug":"buses-movement-stop-amethi-news-lko5204839163","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस मिलने के बाद रोडवेज बसों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस मिलने के बाद रोडवेज बसों का संचालन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश मिलने के बाद परिवहन निगम की बसों का संचालन बुधवार को ठप कर दिया गया। यह हालात जिले में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उत्पन्न हुए।
ग्रीन जोन में शामिल जिलेवासियों को लॉकडाउन फेज-3 में विशेष सहूलियत-छूट दी गई है। इसी के तहत आवागमन की सुविधा को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन जनपद में मंगलवार को शुरू किया गया था। हालांकि मंगलवार को ही जिले के मुसाफिरखाना कस्बा स्थित क्वारंटीन सेंटर पर एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन काफी सतर्क हो गया है।
देर शाम प्रशासन ने जिले में संचालित हुई रोडवेज की बसों का संचालन बंद करने का निर्देश जारी कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश मिलने के बाद बुधवार को एक भी बस संचालित नहीं हुर्इं। एआरएम राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि शासनादेश के क्रम में जिला ग्रीन जोन में होने के बाद रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ था। पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कोई भी निर्णय शासन-प्रशासन ही लेगा।