{"_id":"67ba108ec84d0f48eb0f6478","slug":"bus-service-on-many-routes-including-delhi-closed-for-one-and-a-half-month-amethi-news-c-96-1-ame1008-135316-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डेढ़ माह से दिल्ली सहित कई रूटों की बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डेढ़ माह से दिल्ली सहित कई रूटों की बस सेवा बंद
Sat, 22 Feb 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। रोडवेज बसें डेढ़ महीने से अब तक महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए ही दौड़ाई जा रही हैं। देश व प्रदेश की राजधानी के साथ ही अन्य प्रमुख स्थलों को जोड़ने वाली बस सेवा डेढ़ माह से ठप है। बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बसों की कमी से निगम के जिम्मेदार भी हालात को लेकर बेबस दिख रहे हैं। रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रयागराज महाकुंभ में अमेठी डिपो से 38 बसों का संचालन हो रहा है। डिपो में बसों की कमी होने से दिल्ली, वाराणसी, आगरा, बरेली समेत अन्य मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय डिपो के बेड़े में निगम की 43 व अनुबंधित तीन बसें हैं। महाकुंभ के लिए अमेठी डिपो से 38 बसों को प्रयागराज भेजा गया है, जिसमें अधिकांश बसें प्रयागराज के मेला क्षेत्र से अलग-अलग जिलों को भेजी जा रही हैं।
ऐसे में अमेठी से आगरा, दिल्ली, बरेली, कानपुर, आजमगढ़, झांसी, वाराणसी आदि रूटों पर बसों का संचालन बंद है। महाकुंभ शुरू होने से पहले स्थानीय डिपो से दो बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता था। इनका भी संचालन 13 जनवरी से बंद है। दो बसें कानपुर व आगरा, झांसी, आजमगढ़, बरेली, वाराणसी के लिए चलाई जाती थीं। अब दो की जगह एक-एक बस संचालित है। लखनऊ के लिए डिपो की 10 तो अनुबंधित तीन बसों का संचालन होता था। निगम की बसें नहीं होने से 10 बसों का संचालन बंद है, जबकि तीन अनुबंधित बसें यात्रियों को प्रदेश की राजधानी का सफर करा रही हैं।
विज्ञापन
बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। डिपो की बस न होने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बस स्टेशन पर वाहन के इंतजार में बैठे अमित सिंह ने बताया कि दोस्त की शादी में बरेली से आते समय ऑनलाइन देखा था कि अमेठी डिपो से बस बरेली जाती है। जब डिपो पर पहुंचे तो पता चला कि बरेली की बस महाकुंभ के चलते बंद है। अब डिपो से सुल्तानपुर जा रहे हैं, वहां से बरेली के लिए बस से जाएंगे।
यात्री विनय ने बताया कि दिल्ली जाना था, ट्रेन में टिकट नहीं मिला। डिपो से जानकारी मिली कि दिल्ली जाने वाली दोनों बसों का संचालन बंद है। इंचार्ज राकेश वर्मा ने बताया कि महाकुंभ के चलते बसें कुंभ मेले में गई हैं। महाशिवरात्रि के बाद सभी बसों को उनके निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा।