फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bus service for Gonda-Balrampur will start from today

Amethi News: आज से शुरू होगी गोंडा-बलरामपुर के लिए बस सेवा

Fri, 16 Feb 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bus service for Gonda-Balrampur will start from today
गौरीगंज के अस्थाई बस स्टॉप पर मौजूद यात्री
अमेठी। स्थानीय डिपो की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों को रोडवेज सेवा से जोड़ने के लिए कवायद की जा रही है। अमेठी डिपो से पहली बार गोंडा-बलरामपुर के लिए नई बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है। यात्री गोंडा-बलरामपुर को जाने वाली बसों से अयोध्या भी जा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो की ओर से अमेठी से गोंडा-बलरामपुर के लिए बस सेवा शुक्रवार सुबह से शुरू होगी। पहली बस सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच निकलेगी। यह बस सुल्तानपुर, अयोध्या गोंडा होते हुए बलरामपुर जाएगी। दूसरी शाम करीब 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच इसी मार्ग से गोंडा-बलरामपुर जाएगी। इसके संचालन से गोंडा-बलरामपुर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा, वहीं अयोध्या में दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार से शाहजहांपुर के लिए सेवा शुरू होगी
इसके साथ ही अमेठी डिपो की ओर से सुल्तानपुर लखनऊ होते हुए आगरा के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। शाहजहांपुर के लिए अमेठी बस स्टेशन से सुबह 8 से 9: 30 बजे की बीच में दो बसें चलाई जाएंगी। जो सुल्तानपुर, लखनऊ, चारबाग, आलमबाग, दुबग्गा, संडीला, हरदोई होते हुए शाहजहांपुर जाएगी। सोमवार से शाहजहांपुर के लिए सेवा संचालित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


18 से 20 फीसदी आ रहा जौनपुर बस सेवा का लोड फैक्टर
स्थानीय बस स्टेशन से अमेठी दुर्गापुर, लंभुआ, बदलापुर, ढ़खवा होते हुए जौनपुर बस सेवा संचालित है। बस सेवा बीते तीन दिनों से चल रही है। जिसका लोड फैक्टर सिर्फ 18 से 20 फीसदी आ रहा है। लोड फैक्टर कम आने के संबंध में शहर में संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लोड फैक्टर कम आ रहा है। शहर में संचालित शासनादेश के मानक के विपरीत चल रहे टैक्सी स्टैंड सबसे बड़ा कारण है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि अमेठी से सुल्तानपुर, अयोध्या गोंडा होते हुए बलरामपुर के लिए बस सेवा आज से संचालित होगी। अमेठी, सुल्तानपुर, लखनऊ, चारबाग, आलमबाग, दुबग्गा, संडीला, हरदोई होते हुए शाहजहांपुर के लिए सोमवार से बस सेवा शुरू की जाएगी।

बसों का किराया

अमेठी से सुल्तानपुर- 45 रुपये
अमेठी से अयोध्या- 141 रुपये
अमेठी से गोंडा- 232 रुपये
अमेठी से बलरामपुर- 291 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed