{"_id":"67bb6cc3890987d43b0926f6","slug":"bus-service-closed-in-shahgarh-block-area-for-three-decades-amethi-news-c-96-1-gon1004-135425-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में तीन दशक से बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में तीन दशक से बस सेवा बंद
Mon, 24 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। क्षेत्र के लोगों को बीते तीन दशक से बंद पड़ी बस सेवा के बहाल होने का इंतजार है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से अब तो लोगों की यह उम्मीद भी तकरीबन टूट चुकी है। निगम की बस न होने से इलाके के लोगों को डग्गामार वाहनों के सहारे सफर तय करना पड़ रहा है।
तीन दशक पहले तक परिवहन निगम की बस शाहगढ़ में रात में रुककर सुबह यात्रियों को सुल्तानपुर ले जाती थी तो दूसरी बस सवारियों को लेकर वापस आती थी। इसके अलावा अमेठी डिपो की एक बस सुबह वाया शाहगढ़ होते हुए लखनऊ जाती थी और दूसरी बस लखनऊ से वाया शाहगढ़ अमेठी होते हुए प्रयागराज तक जाती थी। इलाके के लोगों को बस सेवा का फायदा वर्ष 1991 तक मिलता रहा।
समय बदलने के साथ ही शाहगढ़ इलाके की बस सेवा बंद कर दी गई। अब यहां के लोगों को सुल्तानपुर, प्रयागराज और लखनऊ के साथ ही अन्य जगह जाने के लिए डग्गामार वाहनों को मोटा किराया चुकाना पड़ रहा है। अब तक लोगों को उम्मीद थी कि बस सेवा की बहाली होगी लेकिन जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के चलते यह उम्मीद अब टूटती दिख रही है।