{"_id":"69ce37b40f69b9c0c8002df3","slug":"bus-collides-with-motorcycle-in-amethi-father-and-son-died-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत; बहन की शादी की खरीदारी के लिए पिता संग निकला था पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत; बहन की शादी की खरीदारी के लिए पिता संग निकला था पुत्र
Thu, 02 Apr 2026 03:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:02 PM IST
सार
अमेठी में बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। बहन की शादी की खरीदारी के लिए पुत्र अपने पिता संग निकला था। हादसे से घर में चीत्कार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रेहान अली और रमजान अली की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा पीपरपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ। मूल रूप से संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रमजान अली की बेटी का निकाह 20 अप्रैल को होना तय है। पिता-पुत्र शादी की खरीदारी करने को निकले थे।
इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बस और चालक की तलाश कर रही है।