{"_id":"6a0cbae0841f15e9be01998e","slug":"bulldozer-runs-over-encroachments-in-market-amethi-news-c-96-1-ame1019-166231-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Wed, 20 May 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 20 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। कस्बे की बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने मंगलवार को अभियान चलाया। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।
बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बनी नालियों पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। कई दुकानों के बाहर लगे शेड, बोर्ड और अवैध ढांचे भी हटाए गए। प्रशासन की सख्ती देखते हुए कई दुकानदार खुद के स्तर पर ही अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
अभियान को सुरक्षित तरीके से संचालित करने के लिए ऊर्जा निगम ने पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा था। इससे जल निकासी की गंभीर समस्या भी उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सड़क और नालियों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी। प्रशासन ने आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।