{"_id":"68cc5869402760635c05e8c8","slug":"bulldozer-runs-on-the-service-lane-of-kakwa-overbridge-amethi-news-c-96-1-ame1022-148691-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ककवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन में चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ककवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन में चला बुलडोजर
Fri, 19 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के ककवा ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण को तोड़ता बुलडोजर।-संवाद
अमेठी। ककवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने मानक के विपरीत बने मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया। कई घर और दुकानें आंशिक रूप से ध्वस्त कर दी गईं, जबकि कुछ मकान मालिकों को दो दिन की मोहलत देकर स्वयं निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया।
शहर से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर स्थित रेल क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद से ही नीचे निवास करने वाले लोगों व अन्य राहगीरों को सर्विस लेन नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसके बाद सर्विस लेन बननी शुरू तो हुई लेकिन दूसरी तरफ अतिक्रमण के चलते बनने में दिक्कत आ रही थी। गिट्टियां तो डाली गईं मगर पिचमार्ग नहीं बन पा रहा था। इससे बारिश में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को अचानक पहुंची एसडीएम की टीम की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने प्रशासनिक कदम का विरोध करते हुए आक्रोश जताया। मौके पर अफसरों और पुलिस बल ने समझा कर स्थिति को संभाला। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि प्रभावित लोगों को पहले ही कई बार नोटिस देकर स्पष्ट कर दिया गया था कि सर्विस लेन के लिए साढ़े तीन मीटर का मानक तय है। इसके बावजूद कई मकान और दुकान मालिकों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। ऐसे लोगों को आखिरी दो दिनों का मौका और दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है। बाकी लोग दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो उन पर कार्रवाई करने के साथ ही अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह, लेखपाल प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव और सेतु निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नगर पंचायत की टीम ने भी प्रशासन का सहयोग किया।