फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bulldozer on encroachment

Amethi News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Sat, 14 Jan 2023 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulldozer on encroachment
गौरीगंज (अमेठी)। बांदा-टांडा हाईवे पर स्थित बाजार में हुए अतिक्रमण पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टांडा-बांदा मार्ग पर स्थित मुंशीगंज चौराहा अति व्यस्त की श्रेणी में शामिल है। चौराहे के समीप ही एचएएल, संजय गांधी अस्पताल, नर्सिंग स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज व कई अन्य स्कूल भी हैं। ऐसे में यहां हर समय भीड़ रहती है। विशेषकर सुबह-शाम तो कई बार भयंकर जाम हो जाता है।
विज्ञापन

बाजार में दुकानदारों ने टिन शेड लगाकर कब्जा कर लिया है। कई दुकानदार सुबह पक्की सड़क के समीप तक सामान लगा देते हैं। ऐसे में जब ग्राहक वाहन सड़क पर छोड़कर खरीदारी करने लगते हैं तो सड़क पर चलने का रास्ता खत्म हो जाता और जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। जिस पर एसएचओ शिवाकांत पांडेय, राजस्व टीम के साथ बुलडोजर लेकर चौराहे पर पहुंचे। अफसरों की मौजूदगी में सड़क सीमा के भीतर हुए स्थाई अतिक्रमण को ढहवा दिया गया। कई अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अन्य अस्थायी अतिक्रमण भी हटवाया गया। अधिकारियों ने दोबारा सड़क सीमा के भीतर नहीं करने की हिदायत दी। कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed