{"_id":"6b087eea4cd9429c8707d917","slug":"bsp-government-will-be-formed-with-the-support-of-the-public-vishwanath-pal-amethi-news-c-96-1-ame1027-181290-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के समर्थन से बनेगी बसपा सरकार : विश्वनाथ पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के समर्थन से बनेगी बसपा सरकार : विश्वनाथ पाल
Fri, 27 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
भादर में बसपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर मौजूद पदाधिकारी।-संवाद
भादर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बसपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को भादर ब्लॉक में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। उन्होंने दावा किया कि बसपा किसी राजनीतिक दल से गठबंधन किए बिना जनता के समर्थन से चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। मायावती फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के पीडीए फार्मूले पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए के नाम पर पिछड़ों, दलितों और अन्य वर्गों को गुमराह किया जा रहा है। राज्यसभा में परिवार के रामगोपाल यादव और उद्योगपति परमाल नाथवानी को भेजने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित वर्गों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।
विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर प्राथमिक विद्यालय बंद करने और शराब की दुकानें बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर सरकार विफल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से छह दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता दिनेश चंद्रा ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रवीण सिंह सहित कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पवन यादव, सुरेश कमल, अरविंद गौतम, शिवराम कोरी, दिनेश गौतम, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।