फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BSA office will operate in its own building from today

Amethi News: आज से अपने भवन में संचालित होगा बीएसए दफ्तर

Thu, 25 Jan 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
BSA office will operate in its own building from today
अमेठी सिटी। जिला सृजित होने के बाद से किराये के भवन में संचालित बीएसए कार्यालय बृहस्पतिवार से अपने भवन में संचालित होगा। इससे शिक्षकों व अन्य कर्मियों को काफी राहत मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के पास अपना दफ्तर न होने से परेशानी झेलनी पड़ती थी। डीआईओएस कार्यालय के कुछ भाग में बीईओ गौरीगंज कार्यालय के जर्जर भवन में संचालित हो रहा था। लेखा कार्यालय भी शहर स्थित जूनियर हाईस्कूल के जर्जर भवन में संचालित हो रहा था। तीन स्थानों पर विभागीय कार्य होने से अफसर व कर्मियों के साथ शिक्षकों को परेशानी हो रही था।
विज्ञापन

ऐसे में एक करोड़ 77 लाख 42 हजार से बने निजी भवन निर्माण में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बीएसए ने कार्यालय कर्मियों के साथ नए भवन में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी पटलों का संचालन एक साथ होगा। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि इससे एक स्थान पर विभागीय कार्य पूरा होने से समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed