Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Brokers ran away from ARTO office on seeing DM

Amethi News: डीएम को देखते ही एआरटीओ ऑफिस से भाग खड़े हुए दलाल

Fri, 26 Jul 2024 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Brokers ran away from ARTO office on seeing DM
अमेठी सिटी। जिलाधिकारी को बृहस्पतिवार को एआरटीओ परिसर में देखकर वहां अफरातफरी मच गई। परिसर में चहलकदमी कर रहे दलाल और बिचौलिये भाग खड़े हुए। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को लोगों के कार्य सीधे करने के निर्देश दिए। दलालों की सक्रियता पर चेतावनी दी। इसके बाद वह बीएसए कार्यालय भी गईं। बीएसए को शैक्षिक कार्य को बेहतर बनाते हुए योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी निशा अनंत अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंच गई। डीएम को देख कार्यालय के आस-पास मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। दलालों से गुलजार रहने वाले गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में कई जगह गंदगी देख नाराज डीएम ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। पत्रावलियों के रख-रखाव को दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

दलालों और बिचौलियों की आमद पूरी तरह बंद करें
सभी पटल सहायकों से कार्यों के संबंध में जानकारी लेने के बाद कार्यालय परिसर में दलालों व बिचौलियों की आमद रफ्त पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों के काम सीधे हों। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम बीएसए कार्यालय पहुंच गई। बीएसए कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय परिसर में पत्रावलियों के रख-रखाव, साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के बाद स्कूल में शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने, बच्चों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम अर्पित गुप्ता, एआरटीओ सर्वेश सिंह, बीएसए संजय तिवारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव व सीओ मयंक द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed