फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Brijesh became District President and Anand became General Secretary.

Amethi News: बृजेश जिलाध्यक्ष व आनंद बने महामंत्री

Sun, 24 Dec 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brijesh became District President and Anand became General Secretary.
अमेठी सिटी। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय जनपदीय सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें संघ का चुनाव करते हुए बृजेश यादव को जिलाध्यक्ष, आनंद कुमार जायसवाल को महामंत्री व सूरज सेन का कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन हुआ। पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों की अन्य समस्याएं छाई रहीं।शनिवार को दूसरे दिन प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद पाल के निर्देशन में चुनावी प्रक्रिया कराई गई। जिले के पदाधिकारियों को शिक्षकों ने बधाई दी। इससे पहले शुक्रवार को शिक्षाविद् पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी व प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने सम्मेलन का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षाविद् ने शिक्षकों को समाज निर्माता बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हुए जिम्मेदार नागरिक बनाता है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक की भूमिका व जिम्मेदारी बताई। सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य समस्याओं को शिक्षकों ने प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य डॉ सुनील शुक्ल, जिलाध्यक्ष बृजेश यादव व आनंद जायसवाल ने संबोधित किया। इस मौके पर राजेश पांडेय, सूरज सेन समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed