फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Boy missing under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में व्यवसायी का पुत्र लापता

Thu, 20 Oct 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Boy missing under suspicious circumstances
39 : गौरीगंज : देवा (लापता बच्चा)। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। जिले में इन दिनों बच्चों के संदिग्ध हालात में लापता होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जायस कस्बे के जेर मोहल्ला से बुधवार को संदिग्ध दशा में व्यवासायी का पुत्र लापता हो गया था। 24 घंटे बाद भी बालक के न मिलने से परिजन गमगीन हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर लापता बालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जायस कोतवाली क्षेत्र स्थित जेर मस्जिद कस्बा निवासी महेश रैदास का पुत्र देवा (8) बुधवार देर शाम सामान लेने घर से बाहर गया था। काफी देर तक देवा वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पता न चलने पर परिजन थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर देवा की तलाश शुरू की है। सूचना पर सीओ डॉ. अजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने फोर्स के साथ घर से दुकान तक की जांच की। कस्बे तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। अन्य संभावित स्थानों पर पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लगातार बच्चों के लापता होने के मामलों से लोग परेशान हैं। एसएचओ ने बताया कि लापता देवा की तलाश के दो टीम गठित की गई हैं। सोशल मीडिया के साथ अन्य प्लेटफार्मो पर भी लापता बालक की फोटो डालकर सूचना देने की अपील की गई है।
मासूम के गायब होने की सूचना ने किया परेशान
जायस कस्बे के व्यवसायी पुत्र की तलाश में जुटी पुलिस गुरुवार देर शाम उस समय परेशान हो गई जब चौधराना मोहल्ला में मामा के घर आया चार वर्षीय अफान घर के बाहर से खेलते समय संदिग्ध हालात में गायब हो गया। सूचना पर पुलिस ने पूरे मोहल्ले की घेराबंदी कर मासूम की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद मासूम पड़ोसी के घर खेलता मिला।

एक सप्ताह में गायब हो चुके कई
जिले में पिछले एक सप्ताह से बच्चों के लापता होने का सिलसिला चल रहा है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से संदिग्ध हालात में कई बच्चियां लापता हो गई थीं। हालांकि स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से 24 घंटे के अंदर ढूंढ़ कर उनके परिजनों को सौंपा दिया। बच्चों के गायब होने के मामले कई सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed