फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bowing head at the feet of Gurus

Amethi News: गुरुजनों के चरणों में झुकाया सिर

Fri, 11 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bowing head at the feet of Gurus
गायत्री श​क्तिपीठ अमेठी में गुरु पू​र्णिमा पर पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत- संवाद
अमेठी सिटी। पौराणिक कथाओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा को भगवान शिव ने सप्तऋषियों को ज्ञान हस्तांतरित किया, तब से भोलेनाथ को गुरु के रूप में भी जाना जाने लगा। भगवान शिव, उनकी शिक्षाओं और सप्तऋषियों के सम्मान में गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने गुरुजनों के चरणों में श्रद्धा से सिर झुकाया और उनकी शिक्षा को आत्मसात किया।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय गौरीगंज के जामों रोड के माधवपुर गांव स्थित मानव सद्भावना सेवा केंद्र पर सत्संग के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान प्रवाचक नवनीता बाई, देवानंद मौर्य, रामकेवल यादव, विपिन सिंह, रामकुमार यादव, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे। गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डॉ. चंद्रावती सिंह, गायत्री सिंह, डॉ. आरपी सिंह, अखिलेश पांडेय, चिरौंजीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



संग्रामपुर के टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में स्वामी हर्ष चैतन्य ब्रह्मचारी ने शिष्यों के साथ आश्रम पीठाधीश्वर हरिचैतन्य ब्रह्मचारी महाराज की पूजा-अर्चना की। गुरुपूजन को वैदिक विद्वान धर्मेंद्र शास्त्री, आचार्य विद्याशंकर व आचार्य जनार्दन ने संपन्न कराया। इस अवसर पर प्राचार्य धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार, स्वामी सेवक, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। शाहगढ़ के निजी विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हवन-पूजन के साथ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने फलदार पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगदीशपुर के नारद धाम में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन किया। अमेठी के भेटुआ शहरी वन स्थित विरक्तानंद आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कमरौली के हरगांव स्थित बाबा सिद्धादास आश्रम और हारीमऊ स्थित उदासीन आश्रम बाबा खाकी साहब में भंडारे का आयोजन किया गया। सिंहपुर के महेशपुर स्थित एक निजी संस्थान में हरिद्वार से पधारे आचार्य सुरेशानंद ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान शिवाकांत त्रिपाठी, श्रीकांत, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे। .
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed