फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Booths will be built in nine blocks of the district for voting

शिक्षक एमएलसी के लिए एक दिसंबर को होगा मतदान

Mon, 16 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Booths will be built in nine blocks of the district for voting
अमेठी। एक दिसंबर को होने वाले गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। 1,542 मतदाता निष्पक्ष मतदान कर सकें इसके लिए नौ मतदेय स्थल को अंतिम रूप देते मतदान कर्मियों व माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जा चुकी है। डीएम ने निर्वाचन के लिए नामित अफसरों को निपष्क्ष मतदान की सभी तैयारियां समय से पूर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2020 की अधिसूचना जारी करने के बाद डीएम अरुण कुमार निर्वाचन की तैयारियों को अंतिम रूप देने मेें जुटे हैं।
विज्ञापन

एक दिसंबर को मतदान की तिथि निर्धारित होने के बाद जिला प्रशासन ने जिले में गौरीगंज व अमेठी तहसील परिसर को तो बहादुरपुर, सिंहपुर, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, जामो व भादर में विकास खंड परिसर के साथ तिलोई में पशुपति नाथ इंटर कॉलेज को मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदेय स्थल पर 1,542 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रभारी सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ ही मतदान कार्मिक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति करते हुए प्रशिक्षण लेखन निर्वाचन सामग्री प्रपत्रों की छपाई वीडियोग्राफी के लिए अफसर नामित करते हुए पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

डीएम ने सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वाहन करने का निर्देश देते हुए सीएमओ को सभी मतदेय स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना, थर्मल स्कैनर व मास्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए निर्वाचन की शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed