फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of youth missing for two days found in Gomti River

Amethi News: गोमती में मिला दो दिन से लापता युवक का शव

Fri, 12 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for two days found in Gomti River
गमगीन बैठी मृतक कुलदीप की मां। स्रोत: स्थानीय नागरिक
बाजारशुकुल। अंदीपुर मजरे बूबूपुर गांव निवासी कुलदीप शर्मा (35) का शव बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में गोमती नदी से बरामद हुआ। वह मंगलवार रात से लापता थे। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। चर्चा है कि बुधवार को कुलदीप ने आमघाट से गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही थी। परिजनों के अनुसार मोबाइल स्टेटस को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद वह परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन



मां कमलेश कुमारी के मुताबिक कुलदीप देहरादून में रहकर काम करते थे। शनिवार शाम वह बाइक से देहरादून से घर के लिए निकले और रविवार को गांव पहुंचे। इसी दौरान उनकी पत्नी पूनम ने मोबाइल स्टेटस पर कुलदीप की किसी अन्य महिला के साथ तस्वीर लगा दी थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया था।
विज्ञापन



कमलेश कुमारी ने बताया कि मंगलवार रात कुलदीप घर से निकल गए थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह सुल्तानपुर के हलियापुर स्थित आमघाट पहुंच गए थे, जहां उन्होंने गोमती नदी में छलांग लगा दी। हलियापुर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुट गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पूनम की सूचना पर कुलदीप की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को हलियापुर में गोमती नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कुलदीप शर्मा के रूप में की।



मां बेटे को पुकारती रही, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
कुलदीप की मौत के बाद पत्नी पूनम बदहवास हो गईं। मां कमलेश कुमारी बार-बार बेटे को पुकारकर बिलखती रहीं। पुत्र अनिकेत, अक्षत, आदि और पुत्री अनामिका भी पिता की मौत से गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक के पिता राजबहादुर देहरादून में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। वह घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed