फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   body of young man found in drain who had left his house late at night in Amethi police is investigating

Amethi News: नाले में मिली युवक की लाश, देर शाम घर से निकला... फिर कभी नहीं लौटा; घरवाले बोले- हत्या की गई

Sun, 02 Mar 2025 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

अमेठी में देर शाम घधर से निकले युवक की लाश नाले में पड़ी मिली। घरवालों ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of young man found in drain who had left his house late at night in Amethi police is investigating
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग, संतोष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में एक युवक का शव गांव के बाहर नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संतोष पुत्र मंगल निवासी ग्राम राजाका पुरवा, मजरे बारकोट, थाना मोहनगंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि संतोष शाम के समय घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले में उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शव के पास से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि संतोष की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। मृतक के भांजे ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि संतोष को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed