फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of missing youth found in well

Amethi News: कुएं में मिला लापता युवक का शव

Sat, 06 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in well
शाहगढ़। मुंशीगंज के पूरे सूर्यबली तिवारी का पुरवा मजरे पूरबगांव में दो दिन से लापता विपिन पांडेय (32) का शव शुक्रवार को गांव के पास कुएं में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



पिता कपिलदेव पांडेय ने बताया कि विपिन बुधवार देर शाम घर से निकला था। रातभर खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, ग्रामीण और रिश्तेदार मिलकर उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित बाग में कुएं में ग्रामीणों को शव दिखाई दिया।
विज्ञापन



सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया। शव की पहचान विपिन के रूप में हुई। विपिन कुएं तक कैसे पहुंचा और वह कैसे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन फिलहाल किसी पर अंगुली नहीं उठा रहे हैं। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथमदृष्टया पैर फिसलने से कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विपिन की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां गीता बेसुध हैं और बार-बार यही कह रही थीं कि उनका सहारा छिन गया। पिता कपिलदेव पांडेय भी सदमे में हैं। बहनें नीतू, लवली और रीतू इकलौते भाई के निधन से टूट गई हैं। पत्नी गुंजन विलाप करते हुई किसी से बात तक नहीं कर पा रही थी। बेटा विराट और बेटी विधि पिता के शव से लिपटकर रो रही थी। बच्चों को इस तरह रोता देख मौजूद लोगों की आंख नम हो गईं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed