अमेठी में बोर्ड परीक्षा परिणाम: हाईस्कूल में मंगलेश तो इंटर में शिवम का जलवा, सरकारी स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन
Board exam results in Amethi:यूपी बोर्ड परीक्षा में अमेठी के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मेधावी प्रदेश की टॉप टेन की सूची में भले ही नाम शामिल नहीं करवा पाए, लेकिन बेहतर अंक हासिल कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में जिले को प्रदेश में पहला तो इंटर में 71 वां स्थान मिला है। ग्रामीणांचल परिवेश में मेधावी प्रदेश की टॉप टेन की सूची में भले ही नाम शामिल नहीं करवा पाए, लेकिन बेहतर अंक हासिल कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया। हाईस्कूल में मंगलेश तो इंटर में शिवम जिले के टॉपर बने। इस बार एक जीजीआईसी व एडेड कॉलेज के बच्चें भी जिले की टॉपटेन सूची में अपना नाम बनाने में सफल हुए है।
जिले में संचालित 36 राजकीय, 25 एडेड व 180 वित्त विहीन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पंजीकृत 22828 बच्चों में 21989 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 20372 बच्चों ने परीक्षा पास की है। इसी तरह इंटरमीडिएट के 25685 बच्चों में 24281 परीक्षा में शामिल हुए तो 24303 ने परीक्षा में सफलता हासिल की। जबकि गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 21052 में से 20679 शामिल हुए तो 17671 बच्चे सफल हुए थे। इसी तरह इंटर में पंजीकृत 28128 बच्चों में 26776 शामिल हुए तो 22654 बच्चे पास हुए थे। गत वर्ष प्रदेश में जिले को हाईस्कूल में 27वां तो इंटरमीडिएट को 69 वां स्थान मिला था।
जबकि इस वर्ष ओवरऑल प्रतिशत के आधार पर 92.65 प्रतिशत प्राप्त कर अमेठी प्रदेश की रैकिंग में पहले स्थान पर है। इंटर में प्रदेश की रैंकिंग में ग्राफ् नीचे गिरा और इस साल 84.84 प्रतिशत प्राप्त कर 71 वें नंबर पर पहुंच गया। जारी सूची के अनुसार कई साल बाद राजकीय स्कूल में शामिल जीजीआईसी सोनारीकला की छात्रा ने जिले की टॉप टेन में नाम शामिल कर राजकीय कॉलेज को स्थान दिलाया तो वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज के हाईस्कूल व इंटर के एक-एक छात्रा ने नाम शामिल करवा कर लगातार तीसरे साल स्कूल का मान बढ़ाया है।
वित्त विहीन इंटर कॉलेज में शामिल शिव प्रताप इंटर कॉलेज, जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा, सरयू देवी सरस्वती इंटर कॉलेज केशवनगर, प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज, हनुमान इंटर कॉलेज कॉलेज किटियावां, अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर के बच्चों ने इस वर्ष भी टॉप टेन की सूची में नाम शामिल कर स्कूल संग परिवार व अपना नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट में श्री हनुमान इंटर कॉलेज किटियांवा के छात्र शिवम यादव तो हाईस्कूल में श्रीकाली इंटर कॉलेज की छात्रा मंगलेश प्रजापति ने जिले में टॉप किया है।
इंटरमीडिए टॉप टेन सूची
1. - शिवम यादव - श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर किटियावां - 91.80
2. - अमन - सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों - 91.00
3. पूर्णिमा यादव - महाराज अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परसावां - 90.20
4. - अफाक अहमद - डीजे कांवेंट पब्लिक स्कूल रानीगंज - 89.80
5. - ऋचा सिंह - श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज - 89.60
6. - अंशिका - जीजीआईसी सोनारीकला अमेठी - 89.40
7. - दीपांजलि शुक्ल - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 89.10
8. - हर्षिता यादव - चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज परशुरामपुर - 89.00
9. - सूर्यांश सिंह - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 88.80
9 . - प्रिंसी - शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज - 88.80
10. - अभिषेक यादव - मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 88.60
10. - आदित्य शरण अग्रहरि - मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 88.60
10. - सूरज कुमार यादव - रामचंद्र शुक्ल इंटर जमुवारी - 88.60
10. - कौशिकी मिश्र - डॉ. पीएनएमएस इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर - 88.60
हाईस्कूल टॉप टेन सूची
2. - अलफिया बानो - हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद - 94.00
2. - आदित्य त्रिपाठी - जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा - 94.00
2. - जयंत तिवारी - अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज - 94.00
3. - मो. हमजा - सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवनगर - 93.83
4. - आयुषी सिंह - श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज - 93.17
5. - सायमा - प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज अमेठी - 93.00
5. - विलाल अहमद - जेएन मौर्य साइंस इंटर कॉलेज मुबारकपुर - 93.00
6. - आस्था प्रजापति - संतपथिक इंटर कॉलेज महेशपुर कैथापुर अमेठी - 92.67
7. - गौरी - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 92.50
7. - अमन तिवारी - श्री जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा अमेठी - 92.50
8. - अथर्व शुक्ल - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 92.33
8. - सार्थक मिश्र - सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवनगर - 92.33
8. - सत्यम पाल - रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज बाजारशुकुल - 92.33
8. - प्रिया मिश्रा - प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज अमेठी - 92.33
9. - महेंद्र प्रताप - एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 92.17
9. - साक्षी साहू - सत्य साईं इंटर कॉलेज शंकरगंज तिलोई - 92.17
10. - शिवानी - राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कॉलेज तिलोई - 91.83
10. - अन्नु शुक्ल - श्री जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा अमेठी - 91.83
10. -वाशु - रामसुमेर द्विवेदी इंटर कॉलेज जामो - 91.83