फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   board exam

एक अनुक्रमांक पर दो परीक्षार्थियों ने दी बोर्ड परीक्षा

Tue, 18 Feb 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
board exam
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मुंशीगंज स्थित रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में एक अनुक्रमांक पर दो परीक्षार्थी हाईस्कूल की परीक्षा देने पहुंच गए। केंद्र पर एक अनुक्रमांक के दो परीक्षार्थी देख हड़कंप मच गया। आननफानन में मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठाया गया। जिम्मेदार जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक अनुक्रमांक दो परीक्षार्थियों को आवंटित होने का मामला प्रकाश में आया है। शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में संस्थागत के रूप में पंजीकृत गौरीपुर गांव निवासी अंकित वर्मा व अर्जुनपुर निवासी अंकित को जारी परिचय पत्र में अनुक्रमांक संख्या 1976260 एलाट कर दिया गया।
विज्ञापन

स्कूल से प्रवेश पत्र मिलने के बाद दोनों परीक्षार्थी मंगलवार को निर्धारत परीक्षा केंद्र मुंशीगंज स्थित रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज पहुंच गए। केंद्र पर निर्धारित कक्ष पर सीटिंग प्लान के अनुसार सीट पर बैठने को लेने दोनों में विवाद हुआ तो मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो परीक्षार्थियों को एक ही अनुक्रमांक आवंटित होने की जानकारी होने पर परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। आननफानन में केंद्र व्यवस्थापक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देेते हुए दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराया। परीक्षा देने के बाद दोनों परीक्षार्थियों में परिणाम को लेकर चिंता बनी हुई है तो जिम्मेदार जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
एक बच्चों का नहीं एलाट हुआ अनुक्रमांक
रणंजय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि अर्जुनपुर गांव निवासी अंकित को बोर्ड से अनुक्रमांक का आवंटन नहीं हुआ है। अंकित दूसरे अंकित वर्मा का प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।

जांच कर होगी कार्रवाई : डीआईओएस
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि एक अनुक्रमांक दो परीक्षार्थियों को आवंटित होने की बात पता चली है। यह गलत है। गलती किस स्तर पर हुई इसकी जांच कराई जा रही है। सही छात्र परीक्षा से वंचित नहीं हो इसके लिए दोनों को परीक्षा में बैठाया गया। पूरे मामले कि विस्तृत जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed