फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   board copy check

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परखी मूल्यांकन की हकीकत

Wed, 06 May 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
board copy check
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन दो केंद्रों पर 141 शिक्षकों ने 2,866 कापियों का मूल्यांकन किया। बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को नियमानुसार कापियों का मूल्यांकन कार्य करते हुए संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से जिले के रणंजय इंटर कॉलेज व रणवीर इंटर कॉलेज में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए मूल्यांकन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर जारी रोस्टर के अनुसार पांच, छह व सात मई को रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में इंटरमीडिएट की साहित्यिक हिंदी की 4733 और सामान्य हिंदी की 10,666 कापियों का मूल्यांकन करने के लिए नौ प्रधान परीक्षक व 44 परीक्षक तो रणंजय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 12,130 कापियों का मूल्यांकन कार्य करने के लिए आठ प्रधान परीक्षक व 80 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन इंटरमीडिएट की 1,966 हाईस्कूल की 900 समेत 2,866 कापियों का मूल्यांकन हुआ। बुधवार को मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों व मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों से मुंह पर मास्क का प्रयोग करने तथा हाथ को नियमित सैनिटाइज करते हुए पूरी ईमानदारी से नियमों के अनुरूप मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने शिक्षकों को मूल्यांकन टिप्स देते हुए मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed