फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   board copies sent to other district

सुरक्षा के साए में गैर जनपद भेजी जाएंगी कापियां

Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
board copies sent to other district
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं शुक्रवार को सुरक्षा के साए में गैर जनपद भेजी जाएंगी। सचिव का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने एसपी से सुरक्षा बल की मांग करते हुए स्ट्रांग रूम से ट्रक तक पहुंचाने तथा ट्रक पर लोड उत्तर पुस्तिकाओं को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सचिव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर स्थित जीजीआईसी के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी कापियां मूल्यांकन के लिए शुक्रवार को गैर जनपद रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग पुस्तिकाओं को सुरक्षित भेजने की तैयारी में जुटा रहा।
विज्ञापन

डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को पत्र भेजकर प्रति ट्रक दो-दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों की मांग करते हुए स्ट्रांग रूम से ट्रक पर लोड करने तथा ट्रक पर लोड उत्तर पुस्तिकाओं को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी कर्मियों को पत्र जारी कर शुक्रवार सुबह जीजीआईसी पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने कार्यभार ग्रहण नहीं करने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed