फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Board answer sheets will be distributed from strong room

Amethi News: स्ट्रांग रूम से वितरित होगी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 04 Feb 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Board answer sheets will be distributed from strong room
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंची उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाएगा। जीजीआईसी स्थित स्ट्रांग रूम में कापियों को सुरक्षित रखते हुए वितरण के लिए नोडल अधिकारी के साथ तीन सहायक अध्यापक व तीन कर्मियों की तैनाती की गई है। सचिव के निर्देश पर तिथि निर्धारित करने के साथ वितरण की कोशिश तेज हो गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को कहा गया है कि स्ट्रांग रूम से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर सुरक्षित रखते हुए परीक्षा संपन्न कराएं। 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 49 हजार से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए 83 परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर समेत अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते चुस्त-दुरुस्त किए जाने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए पांच लाख 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता है। सादी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने के लिए गौरीगंज स्थित जीजीआईसी को संकलन केंद्र बनाया गया है। अब तक चार लाख 70 हजार अ एवं ब कॉपियां जिले में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


समय से कॉपियां हासिल करने के निर्देश
सचिव का निर्देश मिलते ही उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। सात सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जीजीआईसी गौरीगंज प्रधानाचार्य डॉ संगीता शर्मा को नोडल अफसर नामित किया गया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए है कि परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित व सचिव के निर्देशानुसार डबल लॉक में रखने का प्रबंध कर लें।
विज्ञापन

-रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed