{"_id":"656b74dcebf008dcd60aa86c","slug":"blood-component-unit-started-now-it-will-be-easy-to-get-platelets-amethi-news-c-96-1-ame1002-9715-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू, अब प्लेटलेट्स मिलना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू, अब प्लेटलेट्स मिलना होगा आसान
Sat, 02 Dec 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
संजय गांधी अस्पताल में लगी मशीन
अमेठी। अभी तक प्लेटलेट्स व प्लाज्मा का प्रबंध जिले में नहीं था। डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए सुल्तानपुर या रायबरेली का चक्कर काटना पड़ता था। इन मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर है। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। जिले एवं आसपास क्षेत्र के निजी एवं सरकारी अस्पतालों के मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में 300 यूनिट क्षमता वाला ब्लड बैंक पहले से संचालित है। यहां पर होल ब्लड की सुविधा थी। अब ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट यूनिट के संचालन की अनुमति मिल गई है। शनिवार को करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से रक्त के अवयव को अलग-अलग किया जा सकेगा।
ये होंगी सुविधाएं
- ब्लड कंपोनेंट यूनिट का संचालन होने से डेंगू समेत अन्य मरीजों को सुविधा मिल सकेगी। जैसे किसी मरीज को सिर्फ प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की जितनी आवश्यकता होगी, तो उसे आसानी से मिल सकेगा। यूनिट के माध्यम से प्लेटलेट कंसंट्रेट, पैक्ड रेड ब्लड सेल (पीआरबीसी),प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा (पीआरपी), प्लाज्मा फेरेसिस, प्लेटलेट्स फेरेसिस, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) अलग-अलग तैयार किया जाएगा। आवश्यकता और डिमांड के हिसाब से मरीजों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में नहीं है सुविधा
जिले के जिला अस्पताल से लेकर अन्य सरकारी अस्पतालों में अब तक ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। ऐसे में संजय गांधी अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सुविधा शुरू होने से निजी एवं सरकारी अस्पतालों के मरीजों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास
संजय गांधी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवधेश शर्मा ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट यूनिट का संचालन ब्लड बैंक में शुरू हो गया है। मरीज को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में बेहतर से बेहतर सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर रहेगा।
मिलेगी सहूलियत
संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू ने कहा कि अमेठी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इस यूनिट के संचालन से डेंगू समेत अन्य मरीजों को सहूलियत मिलेगी।