फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   blame of kidnapping on BJP leader

भाजपा नेता ने अपहरण कर करा लिया जबरन बैनामा

Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
blame of kidnapping on BJP leader
49 : जायस : शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा पीड़ित। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। नगर पालिका परिषद जायस के अध्यक्ष/भाजपा नेता ने पूरे कुनबे का अपहरण कर तमंचे के बल पर बेशकीमती भूमि का बैनामा करा लिया। थाने पहुंचकर पीड़ित ने तहरीर देकर पालिका अध्यक्ष समेत उनके गुर्गों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भट्ठी मजरे बेहटा मुर्तुजा निवासी राम लखन ने पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता/नगर पालिका परिषद जायस अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर पर गंभीर आरोप लगाया है। राम लखन के पुत्र कर्मराज पासी के अनुसार शुक्रवार दोपहर वह अपने खेत में लकड़ी काटने गया था। इस बीच भाजपा नेता ने उन पेड़ों को अपना बताते हुए डायल 112 पुलिस से उसे व उसके पिता रामलखन को थाने बुलवा लिया।
विज्ञापन

बताया कि थाने जाने पर पुलिस ने पेड़ काटने से मना कर दिया तथा जमीनी प्रकरण के लिए एसडीएम के समक्ष जाने को कहा। इसके बाद कर्मराज अपने पिता तथा मां के साथ थाने से निकलकर घर जा रहा था। सड़क पर पहुंचते ही वहां पहले से अपने बेटेे व गुर्गों के साथ मौजूद पालिका अध्यक्ष ने कर्मराज को एक गाड़ी पर तो बुजुर्ग रामलखन व उसकी पत्नी को दूसरी गाड़ी पर जबरन बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान अध्यक्ष के गुर्गे कर्मराज की पिटाई करते हुए तिलोई तहसील ले गए। उसे शाम तक गाड़ी पर ही इधर-उधर घुमाते रहे और उसके पिता व मां को रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर चेयरमैन ने बिना पैसा दिए जायस-नसीराबाद हाईवे के किनारे स्थित उसकी बेशकीमती जमीन का जबरन बैनामा करा लिया। बैनामा कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया। चेयरमैन की पकड़ से छूटने के बाद रामलखन थाने पहुंचे और तहरीर देकर अध्यक्ष व उनके साथ मौजूद उनके पुत्र व गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाए जांच के नाम पर लीपापोती करने में जुटी है।
गिरवी रखी भूमि का कराया बैनामा
नगर पालिका अध्यक्ष महेश सोनकर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 में इस भूमि को रामलखन के पिता ने 65 हजार रुपये में गिरवी रखा था। शुक्रवार को उसी जमीन का बैनामा कराया गया है।

होगी सख्त कार्रवाई : सीओ
सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। एसओ उमेश मिश्र को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि आरोप सही साबित होने के बाद केस दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed