{"_id":"6769b4ec5fad4d49b00b9a04","slug":"bku-organized-panchayat-regarding-problems-amethi-news-c-96-1-ame1010-131831-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाई पंचायत
Tue, 24 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने सोमवार को थाने के सामने पंचायत लगाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार जगदीशपुर रामलखन को दिया।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भाकियू कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बढ़ गया है। पुलिस भाकियू कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं होने पर संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन में किसानों का कृषि ऋण माफ करने, खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने, लेखपालों की ओर से किसानों के खतौनी के अंश निर्धारण में उगाही के आरोप लगाए गए हैं।
इसके साथ ही सीएचसी बाजारशुकुल में स्टाफ की कमी से मरीजों के इलाज में दिक्कत, कोटेदारों की मनमानी रोकने, क्षेत्र की जर्जर सड़कें व खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत की मांग की गई है। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, हरिकेश तिवारी, रामजीत पाल, राहुल कुमार, गीता गुप्ता, राकेश कुमार, शुभम आदि मौजूद रहे।