फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BKU asked for compensation on the death of teenager, last rites took place

Amethi News: किशोर की मौत पर भाकियू ने मांगा मुआवजा, हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
BKU asked for compensation on the death of teenager, last rites took place
अमेठी। संग्रामपुर के दुजई का पुरवा गांव के समीप शोभायात्रा के दौरान डीजे में उतरे करंट की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलसे नंदन की सात दिन बाद रविवार को लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। सोमवार को गांव पहुंचे नंदन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, भाकियू ने पंचायत लगाकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाने के भगत का पुरवा मजरे रानीपुर करनाईपुर गांव में बीते सोमवार को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली शोभायात्रा में शामिल डीजी पर दुजई का पुरवा के पास करंटर उतरने से नंदन (15), सुधाकर (12) साल, सिद्धार्थ सिंह (13), प्रदीप सिंह (9), आशीष (11), निखिल (7), रोशन (13), दर्शन (12) व सूरज (11) झुलस गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के बाद नंदन की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया था। केजीएमयू में उपचार के दौरान नंदन की मौत हो गई। सोमवार को जब नंदन का शव गांव पहुंचा तो परिजनों की करुणवेदना हर किसी की आंख नम कर रही है। शाम गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जताई शोक संवेदना
नंदन का शव गांव पहुंचने के बाद तहसीलदार अभिषेक शाही, भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, एमडब्ल्यूओ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, कपिल पांडेय, देवचंद सिंह मुन्ना, राम मूरत यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, दशरथ सिंह, रामदेव सिंह, रामबरन सिंह ,करुणा शंकर शुक्ला, रईस अहमद, रविंद्र पांडे, उमेश यादव आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन ने लगाई पंचायत
भाकियू जिलाध्यक्ष राज कुमार पांडेय की अगुवाई में घटनास्थल दुरई का पूर्व में किसानों ने पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही से हादसे का आरोप लगाते हुए पंचायत लगाई। आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन का तार ढीला था, जिसे रातों-रात सही कर दिया और घटना का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहा है। मुआवजा दिलाए जाने एवं जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। भाकियू ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed