{"_id":"691a1e3a2f305c1f7809b537","slug":"bjp-workers-took-out-run-for-unity-march-amethi-news-c-96-1-ame1022-152464-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपाइयों ने निकाली रन फॉर यूनिटी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपाइयों ने निकाली रन फॉर यूनिटी पदयात्रा
Mon, 17 Nov 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
.बाजारशुकुल में रन फार यूनिटी के तहत पदयात्रा करते लोग।-संवाद
बाजारशुकुल। कस्बे के पांडेगंज से राष्ट्र को एकजुट करने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पखवाड़े के तहत रविवार को भाजपा ने रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
पदयात्रा पांडेगंज से शुरू होकर मवैया पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि अभिजात मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार किया। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया। विधायक सुरेश पासी ने एकता और अखंडता पर बल दिया। पद यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, समर बहादुर सिंह, दल बहादुर सिंह, सतीश मिश्र, दुर्गेश शुक्ल, गिरीश चंद्र शुक्ल, जगदीश पाल, रविंद्र सिंह,महेश दुबे, सन्ने आदि शामिल हुए।