फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP workers took out a public outrage rally

Amethi News: भाजपाइयों ने निकाली जन आक्रोश रैली

Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a public outrage rally
 गौरीगंज के जामों मोड़ के पास प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। -संवाद
अमेठी सिटी। 33 फीसदी महिला आरक्षण को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज में महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। जामों तिराहे पर आयोजित जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सपा, कांग्रेस, टीएमसी सहित अन्य विपक्षी दलों का पुतला दहन कर नाराजगी जताई और आरक्षण लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन



भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आशा बाजपेई की मौजूदगी में महिलाओं की रैली मार्गों से गुजरते हुए जामों तिराहे पहुंची। यहां पर महिलाओं ने विरोध दर्ज कराते हुए नारेबाजी कर पुतला दहन की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने दूसरे स्थान पर पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। आशा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण जरूरी है। शांभवी सिंह ने बताया कि यह कदम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर देगा। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की, जिससे महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed