फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP took out Shaurya Tiranga Yatra

Amethi News: भाजपा ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP took out Shaurya Tiranga Yatra
अमेठी सिटी। सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से गौरीगंज में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा फल मंडी तिराहे से शुरू होकर ब्लॉक परिसर स्थित लोकतंत्र सेनानी शहीद स्मारक तक निकाली गई, जहां देश के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन



गौरीगंज के फल मंडी से शुरू हुई यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा मां भारती और भारतीय सेना के शौर्य का जयघोष है। यह विजयी संकल्प का उत्सव है ,जो हमारे जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये सिद्ध किया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कूटनीतिक कौशल के साथ सैन्य सामर्थ्य का सही उपयोग कर विश्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब भारत आतंक के खिलाफ चुप नहीं रहेगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और वीर जवानों को श्रद्धांजलि का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह देश की गौरवशाली परंपरा को जाने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सम्मान दे। यह तिरंगा यात्रा उसी संकल्प का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रा में भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीपक सिंह, चंद्रमौलि सिंह, विषुव मिश्रा, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, रामप्रसाद मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, काशी तिवारी, उमेश सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed