फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP should sack the minister who insulted the army

Amethi News: सेना का अपमान करने वाले मंत्री को बर्खास्त करे भाजपा

Thu, 15 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP should sack the minister who insulted the army
अमेठी सिटी। भाजपा की तिरंगा यात्रा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने बुधवार को तीखा हमला बोला। वीडियो बयान जारी कर उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले उस मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए जिसने सेना का अपमान किया है, तभी उसे तिरंगा यात्रा निकालने का नैतिक अधिकार है।
विज्ञापन



दीपक सिंह ने सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया के संदर्भ में कहा कि देश उनकी वीरता और समर्पण पर गर्व करता है। उन्होंने बताया कि कर्नल सोफिया ने 2016 में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया और एक्सरसाइज नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में 18 देशों का नेतृत्व कर भारत का मान बढ़ाया। उनकी सैन्य पृष्ठभूमि गौरवशाली है। उनके दादा, पिता और पति तीनों सेना में अधिकारी रहे हैं। उनके पिता ने भारत-पाक युद्ध में हिस्सा लिया और उनकी परदादी 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई के साथ लड़ी थीं।
विज्ञापन



दीपक सिंह ने कहा कि ऐसी साहसी महिला अधिकारी को भाजपा का एक मंत्री कैमरे पर पाकिस्तानी बेटी कहकर न सिर्फ उनका, बल्कि पूरे देश की सेना का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबसे पहले ऐसे मंत्री पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक आयोजन नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है। इसका राजनीतिक इस्तेमाल निंदनीय है। कहा कि कांग्रेस ने तिरंगे के लिए बलिदान दिया है और आज भी उसकी गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूर्व एमएलसी ने भाजपा पर राष्ट्रवाद की आड़ में दिखावटी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक भाजपा सेना और राष्ट्रीय प्रतीकों का सच्चे मन से सम्मान नहीं करती है, तब तक उसकी तिरंगा यात्रा महज दिखावा है। यह भी कहा कि जनता अब भाजपा की दोहरी नीति को भलीभांति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed