फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP leader hid the fact of his previous marriage, wife stabbed him

Amethi News: भाजपा नेता ने छिपाई पहले निकाह की बात, पत्नी ने मारा चाकू

Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP leader hid the fact of his previous marriage, wife stabbed him
बाजारशुकुल (अमेठी)। पहले निकाह की बात छिपाने से नाराज पत्नी शमा ने मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम किदवई पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गले और पैर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



भाजपा नेता मोहम्मद कलीम मूलरूप से जगदीशपुर के निहालगढ़ के रहने वाले हैं। वह कुछ समय से ऊंचगांव में अपनी दूसरी पत्नी शमा के साथ रह रहे हैं। वह पहली पत्नी को तलाक भी दे चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात दूसरी पत्नी शमा से छिपाई, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच कई माह से तनाव चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद नाराज पत्नी शमा ने भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल कलीम ने किसी तरह फोन कर अपने रिश्तेदारों को मदद के लिए बुलाया। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने हमले में इस्तेमाल हुआ चाकू घर से बरामद कर पत्नी शमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शमा ने बताया कि मोहम्मद कलीम ने पहली शादी की बात छिपाकर उससे निकाह किया और अब लगातार उन्हें धमका रहे थे। आरोप लगाया कि जान बचाने के लिए ही उसने चाकू उठाया था। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि घायल भाजपा नेता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed