फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP celebrated victory, distributed sweets

Amethi News: भाजपा ने जीत पर मनाया जश्न, बांटी मिठाई

Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated victory, distributed sweets
अमेठी कस्बे में एक दूसरे को मिठाई ​खिलाकर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र उपचुनाव में पार्टी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय, अमेठी समेत अन्य ब्लॉकों में भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन



अमेठी के राजर्षि तिराहे पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन की जीत और उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में जीत पर जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल के नेतृत्व में पटाखे दागकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ सहित सभी नेतृत्व को जीत की बधाई दी। इस दौरान अजय तिवारी, गिरजा शंकर शुक्ल, अंजनी पांडेय, दिनेश तिवारी, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वहीं, मुसाफिरखाना में मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान रामगोपाल कौशल, राजेश दुबे, भूपेंद्र मिश्र, श्याम लाल यादव, राकेश सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, विजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed