फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bird sanctuary

पक्षी बिहार के रुप तैयार होगा अमेठी का बढ़ैता तालाब

Tue, 03 Mar 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
bird sanctuary
गौरीगंज : अमेठी स्थित इसी बढ़ैता तालाब पर बनेगा पक्षी विहार। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। वन्य प्राणियों की विविधता व प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए अमेठी के भेटुआ ब्लॉक स्थित पिंडोरिया गांव स्थित बढ़ैता तालाब पक्षी विहार के रूप में विकसित होगा। तालाब पर विदेशी पक्षियों के लिए आशियाना बनाने के साथ ही विभाग उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए तालाब को चिन्हित करते हुए विभाग ने शासन से 25 लाख रुपये धनावंटन की मांग की है। विभाग की मांग पर शासन ने राशि स्वीकृत करते हुए निर्माण कराने की सहमति भी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के साथ जल को संरक्षित करते हुए चिड़ियों के साथ विदेशी पक्षियों के प्रतिवर्ष आगमन को देखते हुए वन विभाग ने अमेठी के भेटुआ ब्लॉक के पिंडोरिया गांव स्थित बढ़ैता तालाब को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। 25 हेक्टेयर में फैले तालाब को विभाग न सिर्फ गिरते भूजल को रोकने के लिए उसकी गहराई बढ़ाते हुए बंधे का निर्माण कराएगा बल्कि बीच-बीच में आईलैंड की तरह सात से 18 टीले का निर्माण भी कराएगा।
विज्ञापन

आईलैंड पर बड़ी प्रजाति के छायादार वृक्ष रोपित कर पक्षियों का आशियाना तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं तालाब को पर्यटन की दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए चारों तरफ बंधे पर बेंच व झूले का निर्माण कराकर बोटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। तालाब को साैंदर्यीकृत करते हुए पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए वन विभाग के प्रस्ताव व 25 लाख रुपये धनावंटन को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पक्षियों का बनेगा आश्रय
तालाब के पक्षी विहार के रुप में विकसित होने के बाद प्रवासी पक्षी के रुप में ग्रेलैग गूज, बार हेडेड गूज, पिनटेल, कॉमन टील, गैरगनी टील, रेड क्रेेस्टेड पोचर्ड, टफ्टेड पोचर्ड, फेरूजिनस पोचर्ड विजन, गैडवल, कॉमन कूट, रूड़ी शावलर, शेलकड, मैलर्ड, ब्लैस हेडेन गल, व्हाइट स्टॉर्क, ग्रीन शैंक व मार्श समेत कई प्रजाति की पक्षी का आशियाना होगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय पक्षी कोयल, ओपने बिल्ड, स्टॉर्क पेंटेंड स्टॉक, वूली नेक्ड, स्पून बिल व डार्टर लिटिल समेत कई प्रकार की प्रजाति देखने को मिलेंगी।
यह होगी पर्यटक सुविधाएं
बढ़ैता ताल में पर्यटक सुविधाओं की दृष्टि से पक्षी व्याख्यान केंद्र, वन विश्राम भवन, वाच टावर, व्यूशेड, भ्रमण मार्ग आदि की सुविधा मौजूद रहेगी।
समिति करेगी निगरानी
अमेठी स्थित बढ़ैता ताल के पक्षी विहार व पर्यटक स्थल के रूप में तैयार होने के बाद संचालन व निगरानी के लिए समिति का गठन होगा। ग्राम प्रधान समिति का पदेन अध्यक्ष होगा तो पर्यावरण में रुचि रखने वाले सभी वर्ग के साथ सदस्य समिति में नामित होंगे। सदस्य तालाब की निगरानी व सुरक्षा के साथ उसकी देखरेख करेंगे।

जल्द शुरू होगा कार्य
प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने अमेठी स्थित बढ़ैता तालाब को पक्षी विहार बनाने की स्वीकृति मिलने की पुष्टि की है। वनाधिकारी ने बताया कि तालाब के बंधे पर विभिन्न प्रजाति के पौधरोपण के साथ ही पर्यटक की दृष्टि से सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed