{"_id":"677c256de3c94c5bbe0c1986","slug":"biochemistry-analyzer-machine-repaired-patients-get-relief-amethi-news-c-96-1-ame1008-132652-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ठीक हुई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ठीक हुई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन, मरीजों को मिली राहत
Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन ठीक होने से मरीजों को राहत मिली है। सोमवार को अस्पताल मेें आए मरीजों की लिवर, किडनी आदि की जांचें हुईं।
जिला अस्पताल में ठंड के बीच मरीजों की भीड़ लग रही है। शनिवार को लैब में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब हो गई थी, जिससे मरीजों की किडनी, लिवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन सहित करीब 30 प्रकार की जांचें बाधित हो गई थीं, जबकि अस्पताल में करीब 100 मरीज प्रतिदिन लिवर और किडनी आदि जांच के लिए आते हैं। मशीन ठीक होने के बाद सोमवार को अस्पताल में आए मरीजों की सभी जांचें हुईं।
उन्हें निजी सेंटरों व वापस जाने को मजबूर नहीं होना पड़ा। लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मशीन में आई तकनीकी खराबी ठीक होने से मरीजों को राहत मिल गई। मरीजोें की जांच शुरू हो गई है।